25.5 C
Jabalpur
August 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

6वीं प्रशिक्षण वाहिनी विशेष सशस्त्र बल में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस



जबलपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 6वीं प्रशिक्षण वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, जबलपुर में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेनानी श्री सिद्धार्थ चौधरी द्वारा परेड मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

समारोह के दौरान सेनानी श्री सिद्धार्थ चौधरी ने वाहिनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। इकाई के अधिकारी एवं कर्मचारियों के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मेधावी बच्चों और खेलकूद के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षा में चयनित छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इसके उपरांत अपने कर्तव्य के प्रति उत्कृष्ट समर्पण, अनुशासन एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले चयनित 80 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह की अंतिम कड़ी में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के समूहगान, जिसमें वाहिनी के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता के साथ गाया। राष्ट्रभक्ति, गौरव एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ 80 स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

अन्य ख़बरें

318 पाव देशी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

पावर मैनेजमेंट कंपनी के 25 अभियंता और कार्मिक उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

Newsdesk

पावर मैनेजमेंट कंपनी के 25 अभियंता और कार्मिक उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading