25.5 C
Jabalpur
August 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

318 पाव देशी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार



जबलपुर। गोरखपुर थाना पुलिस ने अब शराब के कारोबार करने वाली एक आरोपियों से 318 पाव देसी शराब जब तक की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  थाना प्रभारी गोरखपुर नितिन कमल ने बताया कि विगत दिवस चौकी रामपुर में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मांडवा टेंडर 2 निवासी सुमित गौंड़ उर्फ पीके अवैध रूप से देशी शराब का विक्रय करने के लिये बिल्डिंग नम्बर एल 19 टेंडर 2 मांडवा बस्ती की छत पर रखा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई बिल्डिंग नम्बर एल 19 टेंडर 2 मांडवा बस्ती की छत पर मुखबिर के बताये हुलिये का युवक खड़ा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम सुमित गौंड़ उर्फ पीके उम्र 20 वर्ष निवासी एल 19/15 टेंडर 2 माण्डवा बस्ती रामपुर गोरखपुर बताया, जिसके कब्जे में रखी 2 बोरी व 1 पिठ्ठू बैग की तलाशी लेने पर 318 पाव देशी शराब के रखे मिली, उक्त शराब के संबंध में पूछताछ करने पर पिछले 15 दिन से टेंडर 2 मांडवा निवासी अंकित रैकवार के कहने पर अंकित रैकवार की शराब बेच रहा है अंकित रैकवार उसे शराब लाकर देता है । शराब बिक्री के एवज में उसे 350 रूपये प्रतिदिन अंकित द्वारा देना बताया। आरोपी सुमित गौंड़ उर्फ पीके के कब्जे से 318 पाव देशी शराब कीमती लगभग 35 हजार रूपये की जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी अंकित रैकवार की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक महेन्द्र जाटव, आरक्षक रामकृष्ण शर्मा, रीतेश नेमा, योगेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

6वीं प्रशिक्षण वाहिनी विशेष सशस्त्र बल में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

Newsdesk

पावर मैनेजमेंट कंपनी के 25 अभियंता और कार्मिक उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

Newsdesk

पावर मैनेजमेंट कंपनी के 25 अभियंता और कार्मिक उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading