August 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राष्ट्र सेवा ही हमारा पहला धर्म होना चाहिए : श्रीधर शर्मा सरस्वती शिशु मंदिर अमरकंटक मे श्रीधर शर्मा 80 वे स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण मे_



अमरकंटक/ अनूपपुर जिले की धर्म नगरी अमरकंटक में शिक्षा के मन्दिर सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से स्वाधीनता दिवस मनाया गया और स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता, परम धर्म सांसद वा राहुल प्रियंका कॉंग्रेस सेना मध्य प्रदेश के महामंत्री  श्रीधर शर्मा (अधिवक्ता) ने  आजादी के इस पावन पर्व पर ध्वाजारोहण किया गया श्री शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रधर्म ही हम सभी भारतीयों का पहला धर्म है और इसके लिए वर्तमान की युवा पीढ़ी को संस्कारित किए जाने की आवश्यकता है। आपने स्वतन्त्रता के इस पावन पर्व पर युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश दिया और उपस्थित समस्त आगंतुकों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी।  इसके उपरांत श्री शर्मा नगर पारिषद अमरकंटक में उपस्थित होकर स्वाधीनता के इस पावन पर्व में शामिल हुए, उन्होंने समस्त अमरकंटक वासियों साधु संतों सहित उपस्थित जनों को देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में रक्षा बंधन से ‘धर्म स्वतंत्रता कानून’ प्रभाव में, जबरन धर्मांतरण कराया तो सात साल तक की सजा

Newsdesk

जीडीसीई नोटिफिकेशन जारी कराने में रेलवे मजदूर कांग्रेस की संघर्ष की जीत

Newsdesk

शराब ठेकेदारों पर धमकी देने का आरोप; शिकायत के बाद भी FIR दर्ज नहीं हो रही

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading