August 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अमरकंटक में परम धर्म सांसद श्रीधर शर्मा ने सरकार पर साधा निशाना


कहा वादों और जुमलों के बजाय जमीनी काम दिखाए सरकार, जनता सब देख रही है_
अमरकंटक।मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव परम धर्म सांसद श्रीधर शर्मा ने प्रदेश की वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार तरह-तरह की जुमलेबाजी और घोषणाओं के जरिए आम जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता को केवल चुनाव के समय “जनता जनार्दन” का ताज पहनाने के बजाय सरकार को अपने वादों और योजनाओं के वास्तविक परिणाम जमीन पर दिखाने चाहिए।
परम धर्म सांसद श्रीधर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए गए विभिन्न वादों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार उन वादों को पूरा करने में पूरी तरह असफल नजर आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आगामी चुनाव को देखते हुए तरह-तरह के वक्तव्य और घोषणाएं कर जनता को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया जा रहा है।

श्रीधर शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता अब राजनीतिक दावों और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर अच्छी तरह समझ चुकी है। महंगाई का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान है, जबकि सरकार मुफ्त योजनाओं के नाम पर प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबाकर राजनीतिक लाभ लेने में लगी हुई है।

परम धर्म सांसद श्रीधर शर्मा ने कहा कि मध्यमवर्गीय परिवारों और कर्मचारियों पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। सरकार को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए, जिनसे रोजगार के अवसर बढ़ें, आमदनी में वृद्धि हो और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत बने।

अमरकंटक को स्मार्ट सिटी बनाए जाने की घोषणा को लेकर भी परम धर्म सांसद श्री शर्मा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा की पवित्र धरती अमरकंटक के विकास के लिए केवल घोषणाएं पर्याप्त नहीं हैं। क्षेत्र में पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण, सड़क, पेयजल, स्वच्छता, रोजगार और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए ठोस कार्य किए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष में जनता को तरह-तरह के सपने दिखाने के बजाय सरकार को अपने पुराने वादों का हिसाब देना चाहिए। प्रदेश की जनता अब सब कुछ देख और समझ रही है तथा आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।

परम धर्म सांसद श्रीधर शर्मा ने कहा, “मध्यप्रदेश की जनता को धोखे में रखना बंद करे सरकार। जनता अब जुमलों और घोषणाओं से नहीं, बल्कि जमीनी काम से जवाब चाहती है। मां नर्मदा की धरती पर होने वाले हर वादे और हर घोषणा को जनता बारीकी से देख रही है

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में रक्षा बंधन से ‘धर्म स्वतंत्रता कानून’ प्रभाव में, जबरन धर्मांतरण कराया तो सात साल तक की सजा

Newsdesk

राष्ट्र सेवा ही हमारा पहला धर्म होना चाहिए : श्रीधर शर्मा सरस्वती शिशु मंदिर अमरकंटक मे श्रीधर शर्मा 80 वे स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण मे_

Newsdesk

जीडीसीई नोटिफिकेशन जारी कराने में रेलवे मजदूर कांग्रेस की संघर्ष की जीत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading