*कभी ना करे गलत काम की जेल जाना पड़े-विवेक पटेल
*वारासिवनी*-जेलो में बढ़ती कैदियों की संख्या,भीड़भाड़ को कम करने और बंदियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वारासिवनी उपजेल में तीन नवीन बैरिको का विधायक विवेक विक्की पटेल के हस्ते लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम में पहुंचते ही विधायक विवेक पटेल का सहायक जेल अधीक्षक अंजुलता गोस्वामी ने पुष्प गुच्छ से उनका स्वागत किया।जिसके बाद विधायक विवेक पटेल ने बंदियों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना और उपजेल में मिलने वाली सुविधा के बारे में चर्चा की।जिसके बाद विधायक विवेक पटेल ने जेल अधीक्षक अंजुलता गोस्वामी के कार्यों की प्रशंसा की।जिसके पश्चात सभी अतिथियों द्वारा फीता काटकर नवीन तीन बैरिको का लोकार्पण किया गया।इस दौरान बालाघाट जिला जिला अधिक्षक रामलाल सेलाम,प्रमुख मुख्य प्रहरी भरतलाल वरकड़े,वरिष्ठ प्रहरी लक्ष्मी नारायण,अनुराग मरकाम,संदीप बट्टी,राहुल कोकोडे,विक्रम मर्सकोले,सेवनाथ परते,कैलाश कुमार बोहत,सुनील पटेल,आशीष झारिया,श्रीमती सुधा बघेल,ब्लाक अध्यक्ष सुनील राणा,सुदेश गुड्डू सोनी,प्रमोद खंडेलवार,राजकुमार चौधरी,कैलाश दुल्हानी,नितिन संचेती,राहुल गोलछा,जयप्रकाश अग्रवाल,अक्षय मेश्राम,प्रदीप पटले,अरविंद कुल्हाड़े मौजूद रहे।
*नए बैरकों के बनने से बंदियों के रहने के लिए बेहतर स्थान-विवेक पटेल*
विधायक विवेक विक्की पटेल ने कहा कि यह जो स्थान है।इस स्थान पर कोई भी आना नहीं चाहता है।कुछ कैदी बेवजह सजा काट रहे है।जब भी आप जेल से बहार निकलेंगे।वापस कभी आना नहीं है।अच्छे काम करे।गलत रास्तो पर ना जाए।जिससे सजा मिले।मुझसे यहां टीवी और ऐसी लगवाने की मांग की गई थी।मैने मना कर दिया।अगर सभी सुविधा जेल में मिलने लगेगी,तो हमारे देश में लगातार अपराध बढ़ते चलेंगे।नए बैरकों के बनने से जेलो में बंदियों के रहने की व्यवस्था सुधरती है।और उन्हें बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलती है।मैने नए बैरकों की व्यवस्था देखी।पहले से बेहतर बनी है।भोजन भी बंदियों को ताजा ही मिलता है।और समय-समय पर कैंप के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिल रही है।


