August 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

‘साइबर सुरक्षित माहौल के बिना बिजनेस संभव नहीं’, महाराष्ट्र साइबर एडीजी ने कहा- अमेरिका के साथ सहयोग जारी

नई दिल्ली,महाराष्ट्र साइबर एडीजी यशस्वी यादव ने भारत-अमेरिका साइबर सहयोग को लेकर मीडिया से बात की। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने आईएसीसी और अमेरिकी कंपनियों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के टाई-अप से महिलाओं को होने वाले फायदों का जिक्र किया। दोनों ने जेन-जी के साथ बातचीत पर भी जोर दिया। यशस्वी यादव ने कहा कि जेन-जी वर्चुअल दुनिया में पैदा हुए हैं और बहुत तेज हैं, जबकि अपर्णा यादव ने उन्हें भारत की आत्मा और उज्जवल भविष्य का निर्माणकर्ता बताया।

महाराष्ट्र साइबर एडीजी यशस्वी यादव ने कहा, “मैं साइबर क्राइम का प्रमुख हूं। साइबर सुरक्षा मेरा उद्देश्य है। भारत में 870 करोड़ स्मार्ट फोन हैं। मैं बताना चाहता हूं कि आज के समय में विश्व का सबसे बड़ा अपराध साइबर क्राइम बन चुका है। आज की तारीख में किसी भी व्यवसाय और निवेश को सफल बनाने के लिए साइबर सुरक्षित माहौल जरूरी है। पहले कानून व्यवसाय का मजबूत होना जरूरी होता था, लेकिन सीसीटीवी के आने से वो अच्छा हो गया। साइबर लैंडस्केप अगर अच्छा नहीं होगा तो कोई भी बिजनेस सफल नहीं हो पाएगा, इसलिए आज का कार्यक्रम साइबर सुरक्षा पर रखा गया है।”

उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से आज का समय बदल रहा है, उस हिसाब से ये जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान हमने कुछ ऐसी तकनीकें बताईं, जिससे हम साइबर सुरक्षा मजबूत रख सकते हैं। लोगों ने भी उसे अच्छी तरह से इसे समझा। महाराष्ट्र साइबर एडीजी यशस्वी यादव ने भारत-अमेरिका साइबर सहयोग को लेकर कहा, “महाराष्ट्र सरकार ने विश्व का बेहतरीन साइबर सिक्योरिटी सेंटर बनाया। इसे संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया का टॉप साइबर सिक्योरिटी सेंटर कहा है। महाराष्ट्र साइबर सेंटर में बहुत सारी अमेरिकी कंपनियों ने अपने टूल्स और टेक्नोलॉजी दिए हैं। हमने भी उन्हें कई मॉडल दिए हैं। दोनों देशों के बीच सहयोग चल रहा है।”

 

अन्य ख़बरें

पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिरला बोले- उनकी सेवाएं सदैव रहेंगी स्मरणीय

Newsdesk

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

Newsdesk

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading