29.5 C
Jabalpur
October 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हमारी पार्टी और उसके चुनाव चिह्न को बेचने के लिए हजारों करोड़ों की डील हुई : संजय राउत

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने दावा किया कि हमारी पार्टी और उसके चुनाव चिन्ह को सुनियोजित तरीके से बेचा गया। उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग के बीच बहुत बड़ी डील हो गई है। उन्होंने कहा कि इसी डील के तहत हमारी पार्टी और उसके चुनाव चिन्ह को एकनाथ शिंदे को बेचा गया। यह डील हजारों करोड़ों रुपये में हुई है और राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर की गई है।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने दावा किया कि उस वक्त लगभग पांच हजार करोड़ रुपये की डील हुई थी। यह संविधान के साथ खिलवाड़ है। यह देश की जनता के साथ एक तरह का मजाक है। जिसे देश की जनता भलीभांति देख रही है। इन लोगों ने कानून और नियमों को तोड़ने का दुस्साहस किया है। इन लोगों ने पूरी व्यवस्था का मजाक बनाकर रख दिया।

इससे पहले मंगलवार को संजय राउत ने भाजपा के संगठनात्मक पदों में फेरबदल को लेकर भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, “कौन वापसी कर रहा है और किसे हटाया जा रहा है, यह पार्टी का आंतरिक संगठनात्मक मामला है। दूसरी पार्टी के लोगों के लिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। कुछ पुराने नेताओं की वापसी हुई है, जिनमें स्मृति ईरानी और राम माधव शामिल हैं जबकि विनोद तावड़े संगठन के सबसे अनुभवी लोगों में से एक हैं। अब देखेंगे कि संगठन आगे कैसे काम करता है।”

 

अन्य ख़बरें

प्रेमसागर के झंडा चौक के पास जुए के फड़ पर छापा, नौ गिरफ्तार, ₹67,450 और तीन वाहन जब्त

Newsdesk

सिहोरा–खितौला की बस्तियों के पास मादा तेंदुआ और दो शावक दिखने का दावा, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Newsdesk

रांझी और हनुमानताल में चाकू से हमले के दो मामले दर्ज, रुपये मांगने और पुराने विवाद के आरोप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading