August 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आयुष आरोग्य मंदिर में शान से फहराया तिरंगा

सी टाइम्स न्यूज बालाघाट आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर आयूष आरोग्य मंदिर (केंद्र) कायदी तहसील वारासिवनी में  स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया           
            आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम के तहत भारत माता एवं बाबा साहेब आंबेडकर, राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया और तिरंगा फहराया गया फिर राष्ट्रगान का गायन किया गया
       तिरंगा झंडा रोहण कार्यक्रम में उपस्थित स्टाफ अब ग्रामीणों के साथ सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। आयूष आरोग्य मंदिर के सामुदायिक आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष घोड़ेश्वर ने ग्रामीणों , बच्चों को तिरंगा के महत्त्व के साथ स्वतंत्रता सेनानियों , वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान से मिली आजादी का महत्व बताते हुए राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और कर्तव्य को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के पश्चात सभी को प्रसाद के रूप स्वल्पाहार चाय की व्यवस्था की गई । 
        इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गांव के गणमान्य नागरिकों के साथ आयुष आरोग्य मंदिर के सामुदायिक आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष घोड़ेश्वर के साथ श्रीमती पुष्पा ठाकरे , श्रीमती करुणा घोड़ेश्वर आदरणीय ललिता सोनवाने , श्रीराम सोनवाने , योग प्रशिक्षक श्रीमती पूजा दुबे , याेग सहायक श्रीमती भीमेश्वरी मानेश्वर अब बच्चों की उपस्थिति रही।

अन्य ख़बरें

 झारखंड: परीक्षाएं रद्द करने के सरकार के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे चयनित अभ्यर्थी, तीन याचिकाएं दायर

Newsdesk

ईनामी कुश्ती दंगल में 36 पहलवानों ने दिखाए अपने दावपेंच

Newsdesk

शारदा माता मंदिर चोरी का खुलासा, एक दर्जन वारदातों का पर्दाफाश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading