24.5 C
Jabalpur
August 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उफनती नर्मदा में समा गया धुआंधार, भेड़ाघाट में दिखा नदी का रौद्र रूप

जबलपुर। लगातार हो रही तेज बारिश और बरगी बांध के गेट खोले जाने के बाद नर्मदा नदी उफान पर है। जबलपुर के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में नर्मदा का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। पानी का प्रवाह इतना तेज है कि संगमरमर की विशाल चट्टानें तक पानी में डूब गई हैं और प्रसिद्ध धुआंधार जलप्रपात पूरी तरह पानी में समा गया है।
आम दिनों में भेड़ाघाट की संगमरमर की वादियों के बीच नर्मदा का प्रवाह और धुआंधार जलप्रपात पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहता है। लेकिन वर्तमान में नर्मदा का जलस्तर और प्रवाह बढ़ने से धुआंधार का स्वरूप ही बदल गया है। दूर-दूर तक सिर्फ उफनता पानी नजर आ रहा है।
नजारा देखने पहुंचे पर्यटकों ने बताया कि वे धुआंधार देखने आए थे, लेकिन यहां धुआंधार नजर ही नहीं आ रहा। नदी का प्रवाह इतना तेज है कि पूरा क्षेत्र पानी से घिरा दिखाई दे रहा है।
घाटों से दूर रहने की अपील
नर्मदा के तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन द्वारा लोगों को घाटों और नदी के नजदीक नहीं जाने की हिदायत दी गई है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग इस दुर्लभ नजारे को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। कई लोग बच्चों के साथ भी घाटों के आसपास दिखाई दे रहे हैं।
ऐसे में छोटी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। पर्यटकों ने भी प्रशासन से घाटों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की मांग की है, ताकि लोग नदी के तेज बहाव के करीब न जा सकें।
लगातार बारिश और बरगी बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नर्मदा का यह प्रचंड रूप भेड़ाघाट में देखने को मिल रहा है। जहां आम दिनों में धुआंधार की फुहारें और संगमरमर की चट्टानें नजर आती हैं, वहीं फिलहाल पूरा क्षेत्र उफनती नर्मदा के आगोश में दिखाई दे रहा है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक सम्पन्न, संस्कृति, खेल और डिजिटल विकास को मिली नई दिशा

Newsdesk

जनसंपर्क कार्यालय में कांग्रेसियो ने मनाई स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती

Newsdesk

पंचवटी भेड़ाघाट से शुरू हुई 121 किमी की पंच दिवसीय कांवड़ यात्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading