25.5 C
Jabalpur
August 22, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप ने ‘दोस्त’ कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब

अमेरिका के करीबी सहयोगी और दोस्त रहे कनाडा पर भी डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ बम फोड़ दिया है. ट्रेड डील को लेकर हुई बातचीत पर दोनों देश किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके. न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वजह से आज से अमेरिका ने 20 अरब डॉलर से ज्यादा कनाडाई सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है.

दोनों देशों के अधिकारियों ने कहा है कि अमेरिका-कनाडा के बीच कोई समझौता नहीं हो सका है. इसी मामले को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि हाल के हफ्तों में हमने अमेरिका संग कनाडा की स्थिति को दुनिया की सबसे बेहतर डील बनाने की दिशा में काफी प्रोग्रेस किया था. उन्होंने आगे कहा कि ये प्रोग्रेस कनाडा के लोगों के लिए हमारे लक्ष्यों को पूरा करने के लिए काफी नहीं था. अमेरिकी टैरिफ के जवाब में कनाडाई प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका के नए टैरिफ का डॉलर के बदल डॉलर के हिसाब से जवाब दिया जाएगा.

जैमीसन ग्रीर के बयान को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि अमेरिका की प्रस्तावित शर्तों में आखिरी समय में किए गए बदलाव अनुचित और आर्थिक रूप से भी काफी नुकसानदेह थे. उन्होंने किसी भी समझौते की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

अन्य ख़बरें

युद्ध के बीच ईरान ने बढ़ाई हथियार बनाने की रफ्तार, उत्पादन दोगुना करने का दावा

Newsdesk

पेरिस में भव्य बीएपीएस हिंदू मंदिर तैयार, सितंबर को खुलेंगे कपाट

Newsdesk

नेक्सो चैंपियनशिप में शानदार ऐस के बाद शुभंकर ने कट बनाया, युवराज संधू चूके

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading