August 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ कार्रवाई जारी, तीन दुकानों से लिए नमूने



जबलपुर। मिलावटी एवं दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय पर रोक लगाने कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शहर की तीन प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम ने दीनदयाल चौक के पास स्थित हीरा स्वीट का निरीक्षण किया। यहां से मिल्क केक, पेड़ा और टोस्ट के नमूने लिए गए।
इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पाटन बाईपास स्थित अमृत स्वीट्स एंड बेकरी का औचक निरीक्षण किया। दुकान में बिक्री के लिए रखे कुंदा पेड़ा, केशर पेड़ा, मिल्क केक, मगज के लड्डू और सौंफ के नमूने जांच के लिए लिए गए।
इसी क्रम में टीम ने विजय नगर स्थित अमृत भंडार का भी निरीक्षण किया। यहां से मिल्क केक और नारियल की बर्फी के नमूने लिए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तीनों प्रतिष्ठानों से लिए गए सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट होगी और रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

अन्य ख़बरें

आरटीओ में बस ऑपरेटरों की बैठक, अधिक किराया वसूलने पर होगी कार्रवाई

Newsdesk

सिहोरा में अधिकारियों ने नागरिकों से किया सीधा संवाद

Newsdesk

अवैध कॉलोनाइजरों पर कार्रवाई लगातार जारी, 1.50 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading