August 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जलभराव से निपटने निगम की टीमें मैदान में, अतिरिक्त मशीनरी और पंप तैनात

जबलपुर। बारिश के दौरान शहर में जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने व्यापक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, क्षेत्रीय पार्षद, निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार, अपर आयुक्तों और अन्य अधिकारियों ने शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया।
नगर निगम ने जल निकासी को सुगम बनाने के लिए प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त मशीनरी, सक्शन मशीन और उच्च क्षमता वाले पंप तैनात किए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी क्षेत्र से जलभराव की शिकायत मिलते ही तत्काल टीम और मशीनरी मौके पर भेजकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान गंगा नगर क्षेत्र में जलभराव की सूचना पर पार्षद जीतू कटारे, अपर आयुक्त देवेन्द्र चौहान, अशफाक परवेज कुरैशी, सौरभ मिश्रा और अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव सहित निगम अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने मौके पर रहकर जल निकासी कार्य की निगरानी की और तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था कराई। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली।
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने कहा कि बारिश के दौरान शहरवासियों की सुविधा और सुरक्षा निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई के लिए निगम की क्विक रिस्पॉन्स टीमें 24 घंटे सक्रिय हैं। अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

अन्य ख़बरें

अनूपपुर जिले में कोल वाशरी की क्षमता वृद्धि होने
से क्षेत्रीय लोगो को रोजगार के अच्छे अवसार प्राप्त होगे

Newsdesk

सेंट एलायसियस कॉलेज में तीन दिवसीय ‘विस्टा-2026’ संपन्न

Newsdesk

जिला अदालत में बच्चों के हुनर को मिला मंच, राखियों और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading