August 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वारासिवनी तहसील कार्यालय का विधायक विवेक पटेल ने किया निरीक्षण

लगभग बारह बजे के बाद भी अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचे कार्यालय,काम से आए ग्रामीणजन होते रहे परेशान*
वारासिवनी*-तहसील में आमजनों की समस्याओं का समाधान ना होने की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए विधायक विवेक विक्की पटेल ने शुक्रवार को वारासिवनी तहसील कार्यालय औचक निरीक्षण करने पहुंचे।जहां उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं को देखा और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी।और होने वाली परेशानियों के बारे में पूछताछ की।जिसके बाद वे तहसीलदार और नायब तसीलदार के कक्ष में पहुंचे।मगर वे नदारद थे।किसी भी कर्मचारियों को नहीं पता  था।कि अधिकारी कहा और किस काम से गए है।उनके ना रहते काम से आए ग्रामीणजन घंटों उनका इंतजार करते रहे।जिसके बाद विधायक विवेक पटेल ने पटवारियों से मुलाकात की और उन्हें निर्देशित किया कि तहसील कार्यालय में आने वाले लोगों के सभी काम प्राथमिकता के आधार पर करे।विधायक विवेक पटेल ने कहा कि हमारा निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाना और यह सुनिश्चित करना होता है।की आम जनता को समय पर उनकी समस्याओं का समाधान मिले।निरीक्षण के दौरान विभाग के अधिकारी कर्मचारी नदारद थे।जिससे काम से पहुंचे ग्रामीणजन उनके इंतजार में थे।मैने अधिकारियों से फोन पर चर्चा की आम जनता को काम के लिए भटकना ना पड़े।उनका समय पर काम हो,दूर दराज से पहुंचे ग्रामीणों को बार-बार बुलवाकर परेशान ना करे।समय पर काम पूरा करे।

अन्य ख़बरें

दिल्ली पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन विस्टा’, भारत में अवैध रूप से रह रहे 18 विदेशी नागरिक पकड़े गए

Newsdesk

मध्य प्रदेश: बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर दो अफसर हटाए गए, जांच के निर्देश

Newsdesk

बिठली स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं बढ़ाने के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दिए निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading