August 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में वन विभाग की पहल, 920 हितग्राहियों से जनसंवाद कर सुनीं समस्याएं


मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत वनमंडल दक्षिण सामान्य बालाघाट द्वारा 21 अगस्त को जनसंवाद एवं समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से वन क्षेत्र से जुड़े ग्रामीणों एवं आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना एवं दर्ज किया गया।
वन संरक्षक, वन वृत्त बालाघाट श्री गौरव चौधरी (भा.व.से.) एवं वनमंडलाधिकारी, दक्षिण सामान्य बालाघाट श्री नित्यानंदम् एल. (भा.व.से.) के मार्गदर्शन में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया। शिविर में वनमंडल के अंतर्गत आने वाली 54 वन सुरक्षा समितियों के 283 महिला एवं 583 पुरुष सदस्य सहित कुल 920 हितग्राही एवं समिति सदस्य शामिल हुए। संबंधित वन सुरक्षा समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य भी शिविर में उपस्थित रहे।

जनसंवाद के दौरान आमजन द्वारा विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से अधिकारियों को अवगत कराया गया। शिविर में कुल 10 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं, जिन्हें दर्ज कर उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के माध्यम से वन विभाग द्वारा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के साथ ही विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जनसंवाद शिविर के माध्यम से विभाग और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन विस्टा’, भारत में अवैध रूप से रह रहे 18 विदेशी नागरिक पकड़े गए

Newsdesk

मध्य प्रदेश: बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर दो अफसर हटाए गए, जांच के निर्देश

Newsdesk

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading