August 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गाँव की मिट्टी से भारत सरकार के विदेश मंत्रालय तक पहुँचे तोमेन्द्र कुमार (संजु) हिंदी राजभाषा समिति के सदस्य बनेसी टाइम्स न्यूज लालबर्रा

ग्राम पंचायत पाथरशाही विकासखंड लालबर्रा के ग्रामीण परिवेश से निकलकर अपने संघर्ष, मेहनत और सामाजिक सरोकारों के दम पर संजु ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्हें गृह विभाग भारत सरकार द्वारा विदेश मंत्रालय की हिंदी राजभाषा समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।
           गाँव से निकलकर देश के महत्वपूर्ण मंत्रालय से जुड़ी इस जिम्मेदारी तक पहुँचना उनके लिए ही नहीं, बल्कि उनके परिवार, शुभचिंतकों और जिले के लोगों के लिए भी गौरव का विषय है।
         संजु ने अपनी इस उपलब्धि पर कहा कि “गाँव की मिट्टी से निकलकर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में सेवा का अवसर मिलना मेरे लिए अत्यंत गौरव की बात है। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते हुए हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अपना योगदान देने का प्रयास करूंगा।”
        उनके मनोनयन की खबर से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। लोगों ने इसे ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
         “यह उपलब्धि बताती है कि प्रतिभा और मेहनत को अवसर मिले तो गाँव से निकला व्यक्ति भी देशसेवा के बड़े मंच तक पहुँच सकता है।”

अन्य ख़बरें

दिल्ली पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन विस्टा’, भारत में अवैध रूप से रह रहे 18 विदेशी नागरिक पकड़े गए

Newsdesk

मध्य प्रदेश: बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर दो अफसर हटाए गए, जांच के निर्देश

Newsdesk

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत आवेदन 24 अगस्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading