मुंबई, दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी यादें और किस्से साझा करते रहते हैं। इस कड़ी में उन्होंने अपने परिवार की करीब 55 साल पुरानी एक तस्वीर साझा की है। शिमला में खींची गई इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अनुपम खेर अपने माता-पिता, भाई और पिता के भाइयों के साथ नजर आ रहे हैं। इस पुरानी तस्वीर को देखकर अभिनेता पुरानी यादों में खो गए और उन्होंने उस दौर को याद किया, जब परिवार के साथ तस्वीर खिंचवाना अपने आप में एक खास मौका हुआ करता था।
अनुपम खेर द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर को कई दशक पहले शिमला में खींचा गया था। इसमें उनके पिता पुष्कर नाथ खेर, मां दुलारी खेर, भाई राजू खेर और उनके पिता के भाई पंडित बृजनाथ खेर और प्यारे लाल खेर नजर आ रहे हैं। पूरा परिवार बेहद सलीके से तैयार होकर कैमरे के सामने बैठा और खड़ा दिखाई दे रहा है।
एक तस्वीर के लिए परिवार के सभी लोग खास कपड़े पहनते थे, बाल ठीक से बनाते थे और फिर एक जगह इकट्ठा होकर कैमरे के सामने खड़े होते थे। उस दौर में फिल्म की हर तस्वीर की कीमत थी और शायद इसी वजह से उन तस्वीरों में रिश्तों की गर्माहट भी साफ नजर आती है।”उन्होंने लिखा, ”कैमरा उस समय सिर्फ परिवार के लोगों के चेहरे नहीं कैद करता था, बल्कि उनके बीच मौजूद प्यार को भी तस्वीर में समेट लेता था। यह पुरानी तस्वीर मूल रूप से ब्लैक एंड व्हाइट थी, लेकिन बाद में इसे प्यार से रंगीन बना दिया।”अपनी पोस्ट के आखिर में अनुपम खेर ने लिखा, ”तस्वीरें समय के साथ पुरानी हो सकती हैं, लेकिन रिश्तों में मौजूद प्यार कभी पुराना नहीं होना चाहिए।”


