25.2 C
Jabalpur
August 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बरगी बांध में 86.29 प्रतिशत जलभराव, 13 गेट 2.15 मीटर तक खुले; 4196 क्यूमेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा


जबलपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच बरगी बांध के जलाशय में पानी की आवक बनी हुई है। 23 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे जारी जलाशय आंकड़ों के अनुसार बांध का जलस्तर 421.05 मीटर पहुंच गया है, जबकि लाइव जल क्षमता 2744 एमसीएम यानी 86.29 प्रतिशत दर्ज की गई। बांध की अधिकतम लाइव क्षमता 3180 एमसीएम है।
जलाशय में औसत पानी की आवक 4227 क्यूमेक बनी हुई है। बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के 13 गेट औसतन 2.15 मीटर तक खोले गए हैं। गेटों के माध्यम से 3988 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा आरबीपीएच से 208, सीएचपीएच से 19, एलबीएमसी से 2 और आरबीएमसी से 10 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। सभी माध्यमों से कुल डिस्चार्ज 4227 क्यूमेक है, जबकि नदी में कुल 4196 क्यूमेक पानी पहुंच रहा है।
बारिश का दौर भी जारी है। पिछले 24 घंटों में सुबह 8 बजे तक 22.59 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि संचयी वर्षा 947.01 मिमी हो चुकी है। जलाशय में लगातार हो रही पानी की आवक के चलते बांध प्रबंधन द्वारा जलस्तर और डिस्चार्ज की लगातार निगरानी की जा रही है।
पिछले वर्ष 23 अगस्त को इसी समय बरगी बांध का जलस्तर 420.90 मीटर और लाइव क्षमता 2702 एमसीएम यानी 84.97 प्रतिशत थी। इस लिहाज से इस वर्ष बांध में करीब 42 एमसीएम अधिक पानी है और जलस्तर भी पिछले वर्ष की तुलना में अधिक दर्ज किया गया है।

अन्य ख़बरें

पुराने मित्र 30 साल बाद मिले और मनाया प्रभात वर्मा का अमृत महोत्सव

Newsdesk

कांबिंग गश्त में 269 वारंट तामील, 25 अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 333 पाव देशी शराब जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading