25.2 C
Jabalpur
August 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विस्थापितों के लिए निगम प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था


जबलपुर । परियट नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जलभराव से प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगम प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गई हैं।
परियट नदी के किनारे *पिपरिया गांव के सौ लोगों को पहुंचाई गई राहत*
परियट नदी का जलस्तर बढ़ने से पिपरिया गांव के निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति निर्मित हो गई थी। निगम की राहत एवं बचाव टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तटवर्ती क्षेत्रों से लगभग सौ नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला और शासकीय स्कूल में अस्थायी राहत  पहुंचाकर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई।
*महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान विस्थापितों के बीच पहुंचे*
महापौर एवं निगमायुक्त के स्पष्ट निर्देशों के पालन में अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान खुद वहां पर पहुंचे। उन्होंने विस्थापित नागरिकों के बीच जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, पीड़ितों से बातचीत कर उनका हाल जाना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
रहने की व्यवस्था के साथ खाने पीने और प्रसाधन केंद्रों की भी निगम प्रशासन ने कराई उत्तम व्यवस्था
निगम प्रशासन द्वारा विस्थापितों के लिए राहत स्थल पर सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। प्रभावितों के ठहरने के साथ-साथ शुद्ध पेयजल, गरम भोजन, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य जांच तथा चलित प्रसाधन केंद्रों का उत्तम प्रबंध किया गया है, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर संभागीय अधिकारी अजय लावना एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र राज आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

बरगी बांध में 86.29 प्रतिशत जलभराव, 13 गेट 2.15 मीटर तक खुले; 4196 क्यूमेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा

Newsdesk

पुराने मित्र 30 साल बाद मिले और मनाया प्रभात वर्मा का अमृत महोत्सव

Newsdesk

कांबिंग गश्त में 269 वारंट तामील, 25 अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading