25.2 C
Jabalpur
August 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रांझी जल शोधन संयंत्र से गोकलपुर की ओर जाने वाली सड़क का जल्द होगा निर्माण

कैंट क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने किया निरीक्षण**राहगीरों की आवागमन संबंधी समस्या का होगा समाधान, अधिकारियों को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश*
हर घर नर्मदा जल — बेहतर सड़क, सुगम आवागमन और विकसित रांझी की ओर एक और कदम*
जबलपुर। कैंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रांझी जल शोधन संयंत्र से गोकलपुर की ओर जाने वाली सड़क का मरम्मत एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। आज दिनाँक 22 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे कैंट क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने उक्त मार्ग का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक श्री रोहाणी ने संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रीय नागरिकों एवं राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी से जल्द राहत मिल सके।
*हर घर तक पहुंचेगा मां नर्मदा का जल*
रांझी क्षेत्र में अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत प्रत्येक घर तक मां नर्मदा का जल पहुंचाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर पेयजल व्यवस्था के विस्तार का कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत लगभग 130 करोड़ रुपये की लागत से करीब 18 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसके साथ ही भविष्य की बढ़ती पेयजल आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए रांझी जल शोधन संयंत्र की फिल्टर क्षमता 54 एम.एल.डी. से बढ़ाकर 108 एम.एल.डी. की जा रही है। जल शोधन संयंत्र में नया वाटर फिल्टर पॉइंट भी बनाया जा रहा है।
इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं पाइप लाइन बिछाने के कारण रांझी जल शोधन संयंत्र से सतपुड़ा की ओर जाने वाली सड़क को विभिन्न स्थानों पर खोदा गया था, जिससे राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
*विकास कार्य भी हो और जनता को परेशानी भी न हो — श्री रोहाणी*
निरीक्षण के दौरान कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने अधिकारियों से सड़क की वर्तमान स्थिति एवं निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पेयजल परियोजना से संबंधित आवश्यक कार्यों को पूरा करते हुए सड़क के मरम्मत एवं निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ शीघ्र प्रारंभ किया जाए।
उन्होंने कहा कि रांझी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को पर्याप्त एवं सुगम पेयजल उपलब्ध कराना है। साथ ही यह भी आवश्यक है कि विकास कार्यों के कारण आम नागरिकों को लंबे समय तक आवागमन में परेशानी न हो।
निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने भी मौके पर उपस्थित अधिकारियों से कार्य की जानकारी ली तथा सड़क को व्यवस्थित करने और आवश्यक निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के संबंध में निर्देश दिए।
निरीक्षण के अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य दामोदर सोनी, मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सेंगर, पार्षद निशांत झारिया, अनुराग दहिया, संतोषी ठाकुर, सावित्री शाह, सहित दशरथ पटेल, बंटी रजक, हेमराज सराठे, सुधीर बेन, बंटी बेन, पप्पू सोनकर एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए नगर निगम ने तेज किया काम

Newsdesk

बिजली बिल बकायेदारों पर शिकंजा, दो औद्योगिक परिसरों से ट्रांसफार्मर जब्त

Newsdesk

विस्थापितों के लिए निगम प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading