25.1 C
Jabalpur
August 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विधायक ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण


===
शहडोल 23 अगस्त 2026- जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जयसिंह मरावी ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई, खेलकूद, भोजन, छात्रावास एवं अन्य सुविधाओं को लेकर सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता, अनुशासन एवं उत्साह देखकर विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, खेलकूद में भाग लेने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी लेते हुए विद्यालय परिवार की सराहना की तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विधायक के आकस्मिक निरीक्षण से विद्यार्थियों में भी उत्साह का वातावरण रहा।

अन्य ख़बरें

मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

किराना दुकान से राइस मिल तक  का सफर, दिनेश गुप्ता ने 50 लोगों को दिया रोजगार

Newsdesk

वर्षा के दौरान कक्षों में पानी गिरने की समस्या के निदान हेतु भवन मरम्मत कार्य जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading