25 C
Jabalpur
August 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सड़क हादसा, 11 वर्षीय स्कूली छात्र की मौत



गाजी मियां दरगाह के सामने घटी घटना
जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 11 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गाजी मियां दरगाह के सामने नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्कूल से घर लौट रहा था 11 वर्षीय असीम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बालक की पहचान 11 वर्षीय असीम के रूप में हुई है। असीम शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर की ओर साइकिल से जा रहा था। जैसे ही वह गाजी मियां दरगाह के समीप नेशनल हाईवे पर पहुंचा, तभी सड़क पर हुए हादसे की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मर्क्युरी भेजा शव, जांच जारी

हादसे की सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद बालक के शव को पंचनामा कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मर्क्युरी भिजवा दिया है।

अन्य ख़बरें

प्रशासनिक अनदेखी से उद्यान की जमीन पर कब्जे का आरोप, ब्लॉक कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न

Newsdesk

बरगी बांध का जलस्तर 420.55 मीटर, जलभराव क्षमता 81.89 प्रतिशत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading