August 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का पहला चरण संपन्न



जबलपुर। जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) जबलपुर द्वारा ‘भारतीय शिक्षा व्यवस्था – अतीत, वर्तमान एवं भविष्य’ विषय पर आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन 23 अगस्त 2026 को किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मकता, विचारशीलता और अभिव्यक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के आगामी चरण 30 अगस्त, 6 सितंबर, 13 सितंबर और 20 सितंबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे। सभी चरणों का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक जानकीरमण महाविद्यालय, आगा चौक, जबलपुर में होगा।
जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और विचारों को अभिव्यक्त करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने आगामी चरणों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों से सहभागिता करने की अपील की।

अन्य ख़बरें

सेवानिवृत्त सहायक कुलसचिव ने कुलगुरु पर लगाए गंभीर आरोप, 15 दिन में भुगतान की मांग

Newsdesk

सिलेबस से अलग प्रश्नपत्र आने पर RDVV के बीकॉम छात्रों का विरोध, री-एग्जाम की मांग

Newsdesk

महापौर के निर्देश पर राजस्व प्रभारी ने राजस्व विभाग की कि समीक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading