August 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राजनगर उपक्षेत्र में एटक की बैठक, सदस्यता सत्यापन में एकजुटता का संकल्प



राजनगर।एस.के.एम.एस. (एटक) के केंद्रीय महामंत्री के दिशानिर्देश पर रविवार, 23 अगस्त 2026 को राजनगर उपक्षेत्र के 7/8, 5/6 एवं सरफेस क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों एवं यूनियन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैकड़ों श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला श्रमिकों एवं महिला पदाधिकारियों की भी उल्लेखनीय मौजूदगी रही।

बैठक में आगामी सितंबर माह में होने वाले सदस्यता सत्यापन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित श्रमिकों एवं यूनियन पदाधिकारियों ने एकजुटता के साथ संकल्प लिया कि सदस्यता सत्यापन के दौरान बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए एटक यूनियन को मजबूत किया जाएगा और उसे बड़ी मार्जिन से विजय दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य किया जाएगा।

चार्ज एलाउंस को एक घंटा करने की मांग
बैठक में माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ के कार्य भत्ता (चार्ज एलाउंस) को एक घंटा करने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया। एस.के.एम.एस. एटक ने इस मांग को लेकर पुरजोर तरीके से आवाज उठाने की बात कही। यूनियन की ओर से कहा गया कि कर्मचारियों के हित में आवश्यकता पड़ने पर इस मांग को लेकर आंदोलन भी किया जाएगा।
बैठक में श्रमिकों के अधिकारों, संगठन की मजबूती और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया गया। इस दौरान उपस्थित साथियों ने “लाल सलाम” के नारों के साथ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।
बैठक में संजय सिंह अजय सिंह, अभय शर्मा, अजय कुमार सिंह, पंकज पांडेय, सुरेश जी, रमेश सिंह, उदय प्रताप तिवारी, बाबूलाल, पिनाकी रंजन दास गुप्ता, राजू उरांव, कंचन कुमार प्रसाद, विकास सिंह यादव, हरिशंकर यादव एवं जितेन्द्र तिवारी सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।
वहीं महिला साथियों में सुदेशना गांगुली, दीपिका विश्वकर्मा, सावित्री एवं संध्या सिंह सहित अन्य महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।

अन्य ख़बरें

जर्जर स्कूल भवन में खौफ के साए में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, जिम्मेदार बेखबर

Newsdesk

ब्लात्कार का फ्रार आरोपी बड़वारा पुलिस कि गिरफ्त

Newsdesk

अमरकंटक में हजारों श्रद्धालुओं के साथ छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री ने की पूजा अर्चन, कावडिये ज्वालेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading