August 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुड

सलमान खान को धमकी देकर वसूली की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी ने खुद रची थी फर्जी कहानी

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को किसी संगठित अपराध गिरोह से धमकी मिलने और उनके नाम पर पैसे वसूलने की साजिश का दावा करने वाले एक मामले में पुलिस ने कथित फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुद ही पूरी कहानी तैयार की थी। उसने फर्जी पहचान के जरिए व्हॉट्सऐप चैट बनाई और ऐसा दिखाने की कोशिश की कि किसी आपराधिक गिरोह की ओर से सलमान खान को जान से मारने या शारीरिक नुकसान पहुंचाने की साजिश रची जा रही है।मामला मुंबई के बांद्रा इलाके का है। इस मामले में पुलिस ने आसिफ मोहम्मद मुस्लिम राजा, जिसकी उम्र 25 साल है, को आरोपी बनाया है। पुलिस ने बताया, आसिफ फिलहाल बांद्रा में रह रहा था, जबकि वह मूल रूप से बिहार के सीवान जिले का रहने वाला है। मामले को लेकर बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आसिफ ने दावा किया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसे पैसे और मोबाइल फोन दिए थे। उसने आरोप लगाया कि इन लोगों की ओर से सलमान खान को धमकी देने और उन्हें शारीरिक नुकसान पहुंचाने की साजिश रची जा रही है। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस ने उसके दावे को लेकर जांच शुरू की।जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की तकनीकी जांच की। इसी दौरान व्हॉट्सऐप चैट में कई ऐसी बातें सामने आईं, जिनसे पुलिस को उसकी कहानी पर संदेह हुआ। पुलिस का दावा है कि चैट में जिस व्यक्ति ने कथित तौर पर मैसेज भेजे थे और जिस व्यक्ति ने उनका जवाब दिया था, दोनों के लिखने के तरीके और शब्दों में काफी समानता थी। इससे पुलिस को शक हुआ कि चैट किसी दूसरे व्यक्ति ने नहीं, बल्कि खुद आरोपी ने तैयार की हो सकती है।पुलिस ने आरोपी से दोबारा विस्तार से पूछताछ की। इसी पूछताछ में आसिफ ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने सलमान खान को डराने और उनसे पैसे ऐंठने के इरादे से यह पूरी कहानी तैयार की थी। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम का इस्तेमाल करते हुए फर्जी पहचान बनाई और अलग-अलग नंबरों के जरिए फर्जी व्हॉट्सऐप चैट तैयार की, ताकि पूरी कहानी असली लगे।

अन्य ख़बरें

वाणी कपूर बर्थडे स्पेशल : दिल्ली की लड़की का रेस्टोरेंट से रेड कार्पेट और बॉलीवुड तक सफर,

Newsdesk

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म वन की बदली रिलीज तारीख,

Newsdesk

महाकाली की पहली झलक ने उड़ाए होश, अक्षय खन्ना का शुक्राचार्य अवतार देख पागल हुए लोग,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading