27.5 C
Jabalpur
August 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनविश्वास अभियान, निगमायुक्त ने रांझी क्षेत्र का किया रात्रिकालीन निरीक्षण

नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त रखने के दिए सख्त निर्देश*
संजीवनी क्लीनिक और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
जबलपुर। राज्य शासन के ‘जनविश्वास अभियान’ को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने और आम नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त  राम प्रकाश अहिरवार ने विभागीय अधिकारियों के दल के साथ रांझी क्षेत्र का औचक रात्रिकालीन भ्रमण किया।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने क्षेत्र में स्वास्थ्य, खेल, स्वच्छता और अन्य नागरिक सुविधाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को व्यवस्थाएं सदैव दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त ने संजीवनी क्लीनिक का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता और आने वाले मरीजों के लिए उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को त्वरित और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना अभियान की पहली प्राथमिकता है।
रांझी स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के भ्रमण के दौरान उन्होंने परिसर में उपलब्ध खेल सुविधाओं, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया।
उनके द्वारा आज रात्रि भ्रमण के दौरान क्षेत्र की मुख्य सड़कों और बस्तियों में स्ट्रीट लाइट तथा सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया गया।
निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रात्रि कालीन सफाई और प्रकाश व्यवस्था निरंतर सुचारू रहे, जिससे आम जनता को कोई असुविधा न हो।
निगमायुक्त श्री अहिरवार ने अधिकारियों को कहा कि जनविश्वास अभियान का मूल उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुगम बनाना और नागरिकों का नगर निगम की कार्यप्रणाली पर विश्वास मजबूत करना है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाओं की निगरानी नियमित रूप से की जाएगी।
इस निरीक्षण के दौरान नगर निगम के पार्षद एवं एम आई सी सदस्य दामोदर सोनी आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

नर्मदा के गहरे पानी में डूबे पिता-पुत्र, गोताखोरों से तलाश जारी

Newsdesk

रक्षाबंधन पर मंत्री राकेश सिंह के निवास पर हुआ स्नेह मिलन समारोह

Newsdesk

अमरकंटक में चौथे सोमवार के बाद घाट-मंदिर हुए शांत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading