August 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ईद-मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन*

जुलूस मार्ग, यातायात, पुलिस बल और संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा — पुलिस ने की शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील_

सिवनी- आगामी ईद-मिलादुन्नबी एवं अन्य त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम सिवनी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में आयोजित बैठक में प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री नीलमणि अग्निहोत्री ने की। इस दौरान एसडीएम सिवनी श्रीमती पूर्वी तिवारी, डीएसबी प्रभारी, अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

*जुलूस मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी*

बैठक में क्षेत्रवार सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था एवं संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की गई। नमाज स्थलों पर प्रवेश-निकास, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने पर जोर दिया गया।

जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक ट्रैफिक प्लान तैयार करने, मार्ग से अतिक्रमण हटाने तथा भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

*सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर*

अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अफवाहजनक सूचनाओं की निगरानी के निर्देश दिए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विद्युत, अग्निशमन सहित संबंधित विभागों से समन्वय बनाए रखने तथा क्विक रिस्पॉन्स टीम को अलर्ट रखने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने आयोजन समितियों एवं गणमान्य नागरिकों से निरंतर संवाद बनाए रखने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

*पुलिस की अपील—अफवाहों पर ध्यान न दें*

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा ने सभी अधिकारियों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। सिवनी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ईद-मिलादुन्नबी सहित सभी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण वातावरण में मनाएं, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मार्गों का पालन करें तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करते हुए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

अन्य ख़बरें

नर्मदा में बहा 10 वर्षीय बेटा, बचाने कूदे पिता भी तेज धार में लापता, भड़पुरा घाट पर रेस्क्यू ऑपरेशन

Newsdesk

जबलपुर में T-72 ‘अजेय’ टैंकों के ओवरहॉल प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, VFJ में होगा भूमिपूजन

Newsdesk

डुमना एयरपोर्ट से ‘खेलो इंडिया-खेल की बात पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम में जुड़े मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading