August 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

समारोह पूर्वक किया गया मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास  पाठ्यक्रम का सत्रारम्भ*


कुरई – शासकीय महाविद्यालय कुरई में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का वर्ष 2026- 27 सत्रारम्भ समारोह पूर्वक किया गया।
शुभारंभ के के इस अवसर पर समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत कुरई के अध्यक्ष श्री लोचन सिंह मर्सकोले , वरिष्ठ राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता विधायक प्रतिनिधि  श्री जागेश्वर प्रसाद पांडे , वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुभाष चँदोरे,  जनपद सदस्य श्री सावन कुमरे जी श्री मोनू (प्रवीण) दीक्षित जी, अब्दुल कासिब खा व वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में सत्र का शुभारंभ किया गया । दीप प्रज्वलन व स्वागत पश्चात विकासखंड समन्वयक श्री कुलदीप सिंह ठाकुर ने पाठ्यक्रम के विषय में जानकारी दी एवं इसके संचालन की पद्धतियों पर प्रकाश डाला । मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन करते हुए श्री मर्सकोले ने कहा कि यह पाठ्यक्रम मुख्यमंत्री जी की विशेष रुचि से संचालित हो रहा है जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में युवक युवतियों में नेतृत्व क्षमता विकसित हो सके और यह वर्ग ग्राम एवं समाज का सही दिशा में नेतृत्व कर अपने क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने में सहायक हो और  इस कार्यक्रम के माध्यम से यह है संभव होता दिख रहा है । यह खुशी का विषय है कि ऐसे विषयों में भी सरकार काम कर रही है।  इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्रों को किताबों का वितरण  किया गया । मंची कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित छात्र-छात्राओं ने कबड्डी एवं खो – खो जैसे खेल भी खेले , परिसर की स्वच्छता का कार्य किया , एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत महाविद्यालय प्रांगण  में पौधरोपण , कर नशा मुक्ति एवं स्वच्छता की शपथ ली गई ।  कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ ही समस्त परामर्शदाताओं की उपस्थिति रही ।

अन्य ख़बरें

जनकल्याण की भावना से किया गया रुद्राअभिषेक
सी टाइम्स न्यूज बालाघाट

Newsdesk

मवेशी चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

ईद-मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading