August 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गुलौआ चौक पर युवक का मोबाइल छीनकर फरार हुए स्कूटी सवार

जबलपुर। संजीवनीनगर थाना क्षेत्र के गुलौआ चौक पर मोबाइल छीनने की वारदात सामने आई है। स्कूटी सवार तीन अज्ञात बदमाश एक युवक का वीवो कंपनी का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रामलीला मैदान, गढ़ा निवासी 20 वर्षीय योगेन्द्र उपाध्याय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह महाकौशल स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। गुलौआ चौक पहुंचने पर उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई। फोन रिसीव करने के लिए वह सड़क किनारे रुक गया।
इसी दौरान पीछे से स्कूटी पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और अचानक युवक के हाथ से उसका वीवो कंपनी का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि युवक संभल भी नहीं पाया। घटना के बाद योगेन्द्र ने आरोपियों का पीछा कर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
इसके बाद पीड़ित ने संजीवनीनगर थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात स्कूटी सवार आरोपियों के खिलाफ धारा 304(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।

अन्य ख़बरें

ईद मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी

Newsdesk

मकान मालिकों के जागते ही सामान छोड़कर भागे चोर, दो घर व स्कूल के तोड़े थे ताले

Newsdesk

एमपी ट्रांसको ने 43 अनुकंपा संविदा कर्मियों का किया नियमितीकरण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading