22.9 C
Jabalpur
August 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

समाज सेवी रामेश्‍वर कटरे ने बैगा बस्तियों मे वितरित की मच्‍छरदानी



बैहर के दूरस्थ बैगा बाहुल्य वनांचल में सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर कटरे का जनजागृति और सेवा अभियान लगातार जारी है। कुकड़ा, मछुरदा, धर्मशाला, मातला, कोरका, कुडेकशा, बोंदारी और कोहनीमोर जैसे दुर्गम गांवों तक पहुंचकर उन्होंने जरूरतमंद परिवारों से संवाद किया और स्वास्थ्य, स्वच्छता व शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान बच्चों को कपड़े, चरण पादुका, जबकि महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को मच्छरदानी, साबुन, निरमा व बुजुर्ग महिलाओ को साड़ी वितरित किए गए। कोरका में प्रसूता महिलाओं व दूधमुंहे बच्चों की माताओं को विशेष रूप से मच्छरदानियां उपलब्ध कराई गईं। कटरे ने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें और समय पर स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं लें।

कुकड़ा में सामने आईं सड़क और दस्तावेजों की समस्याएं। ग्रामीणों ने चीनी-कुकड़ा मार्ग पर बारिश से हुए कटाव और पुलिया की समस्या बताई। कई परिवारों के पास आधार, समग्र आईडी और राशन कार्ड नहीं होने की बात भी सामने आई। कटरे ने एसडीएम से चर्चा कर शिविर के माध्यम से दस्तावेज बनवाने की पहल की। उनके द्वारा कोहनीमोर में घर-घर जाकर ग्रामीणों का हाल जाना और महिलाओं को मच्छरदानी, सोलह हाथ साड़ी, निरमा व साबुन वितरित किया।

अन्य ख़बरें

160 संविदा कर्मियों को मिली नियमित नौकरी, ऊर्जा मंत्री ने किया ऐलान

Newsdesk

सांदीपनी स्कूल में जवानों की कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, बहनों ने मनाया रक्षाबंधन

Newsdesk

तेवर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading