22.9 C
Jabalpur
August 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहें

*

सी टाइम्स न्यूज़ बालाघाट
विगत दिवस बालाघाट नगर की सबसे प्राचीन व ऐतिहासिक शिक्षण संस्था शास० उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट के प्रभारी प्राचार्य श्री शरद ज्योतिषी के निर्देशन में कन्या शिक्षा को बढावा देने के उद्देश्य से प्रोत्साहन राशि के चेक वितरण का एक गरीमामय समारोह आयोजित किया गया ।

नगर के समाज सेवी कमलेश सिंह के परिवार की ओर से उनकी माता श्री स्व० नवलाखी देवी की पुण्य स्मृति में आयोजित समारोह में शास० उत्कृष्ट विद्यालय की 2025-26 की कक्षा 10वी की प्रावीण्य सूची में सर्वोच्य अंक प्राप्त करने पर कुमारी हिना ठाकरे को 3101/- रूपये एवं कक्षा 12वी की प्रावीण्य सूची में सर्वोच्य अंक प्राप्त करने पर कुमारी अदिती तिवारी को 5101/- रूपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के आर्थोपेडिक व रोबोटिक सर्जन डॉ अजीत गनवीर संचालक समाधान हास्पिटल व अध्यक्ष सेवा निवृत्त उद्यान अधिकारी अरूण पाराशर रहे । इस कार्यक्रम में केवल कन्याओं के पिता ही आमंत्रित थे, कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सेवा निवृत्त व्याख्याता अशोक चौबे, समाज सेवी नितिन अकांत, प्रवीण दुबे, फौजदारी वकील रतन सोनी, प्रवर्तन निदेशालय मुख्यालय दिल्ली की पेनल लायर अक्षिता चौबे उपस्थित थे ।

इसी विद्यालय से 1998 बैच में हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण डॉ० अजीत गनवीर ने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए कहा कि 28 वर्ष बाद वे अपनी संस्था में आज पहुँचे हैं। जरूरत मंद छात्र छात्राओं सहित विद्यालय को आर्थिक सहयोग का आश्वासन भी उन्होने दिया। संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री शरद ज्योतिषी की सकारात्मक सोच का असर संस्था में दृष्टि गोचर होते हुए आमंत्रित अतिथियों ने देखा । समस्त कक्षाओं को सुव्यवस्थित करते हुए अन्य विकास कार्य भी संस्था में चलने पर सभी ने मुक्त कंण्ठ से प्राचार्य व शाला परिवार की सराहना की।

अन्य ख़बरें

160 संविदा कर्मियों को मिली नियमित नौकरी, ऊर्जा मंत्री ने किया ऐलान

Newsdesk

सांदीपनी स्कूल में जवानों की कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, बहनों ने मनाया रक्षाबंधन

Newsdesk

तेवर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading