August 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

श्रावण मास में महामृत्युंजय भोले शंकर का रुद्राभिषेक



मानेगांव रांझी स्थित डी.डी. धाम संकट मोचन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में विधि-विधान से हुआ आयोजन
जबलपुर। मानेगांव रांझी स्थित डी.डी. धाम संकट मोचन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में श्रावण मास के पावन अवसर पर महामृत्युंजय भोले शंकर भगवान का रुद्राभिषेक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना की।
मंदिर के संस्थापक समाजसेवी सुधीर ‘सोनू’ दुबे ने बताया कि मंदिर में पिछले 12 वर्षों से श्रावण मास के दौरान भगवान भोले शंकर का रुद्राभिषेक आयोजित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक के लिए आवश्यक सभी पूजन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, जिससे भक्तजन स्वयं भगवान शिव का अभिषेक कर सकें।
कार्यक्रम में भागवताचार्य धीरज कृष्ण शास्त्री एवं मंदिर पुजारी देवेश द्वारा महामृत्युंजय जाप, स्तुति और भगवान भोले शंकर का पूजन विधि-विधान से कराया गया। श्रद्धालुओं ने दूध, दही, घी, शहद एवं विभिन्न फलों के रस से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।
मंदिर समिति की सुधा दुबे, प्रीति शुक्ला, सुनीता राय, सुनीता सिंह, रुक्मणि राय, आकांक्षा दुबे, ईशा ठाकुर, महक सहित क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक आयोजन में सहभागिता की।
श्रावण मास के उपलक्ष्य में मंदिर प्रांगण में ध्वजा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसके बाद हवन एवं आरती संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।

अन्य ख़बरें

160 संविदा कर्मियों को मिली नियमित नौकरी, ऊर्जा मंत्री ने किया ऐलान

Newsdesk

सांदीपनी स्कूल में जवानों की कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, बहनों ने मनाया रक्षाबंधन

Newsdesk

तेवर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading