August 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सोनवानी,नवेगांव,चिखलाबड्डी के विस्थापित परिवारों से मिलने पहुंची विधायक मुंजारे,ग्राम टेकाडी,मरकाटोला में विस्थापित

आदिवासी परिवारों से की मुलाकात,मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं सुनीं*बालाघाट। ग्राम पंचायत साल्हे (ला.) के ग्राम खैरगोंदी अंतर्गत ग्राम मरकाटोला एवं टेकाडी में ग्राम नवेगांव,सोनवानी,चिखलाबड्डी से विस्थापित होकर रह रहे आदिवासी भाई-बहनों से विधायक अनुभा मुंजारे ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विस्थापित एवं ग्रामीण परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को विस्तार से जाना और मौके पर ही ग्रामीणों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं परेशानियों की जानकारी ली।

मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में व्याप्त बिजली और सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर की समस्या के कारण विद्युत व्यवस्था प्रभावित होती है, जिससे परिवारों को दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं सड़क की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण आवागमन में भी कठिनाइयां आती हैं। विशेष रूप से बारिश के मौसम में ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी होने की बात सामने रखी गई।
विधायक मुंजारे ने मध्य प्रदेश की डॉक्टर श्री मोहन यादव की सरकार और प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए उनकी विस्थापन की नीति और नियत पर सवाल खड़ा किया,उन्होंने कहा जब सरकार और प्रशासन ने विस्थापित परिवारों के मूलभूत सुविधाएं सड़क,बिजली,पानी एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रही है तो फिर क्यों उन्हें विस्थापित किया। आज हमारे आदिवासी भाई लोग अपने जीवन व्यापन के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे है और सरकार बड़ी बड़ी ब्रांडिंग और दिखावे कर रही है। मेरी सरकार और जिला प्रशासन से खुली चेतावनी है कि 10 दिन के अंदर विस्थापित परिवारों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ग्रामीणों ने अपनी अन्य स्थानीय आवश्यकताओं एवं समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया। विधायक ने सभी ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विधायक मुंजारे ने कहा कि विस्थापित आदिवासी परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। बिजली, सड़क, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रत्येक परिवार का अधिकार हैं। ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष रखा जाएगा तथा उनके निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक एवं जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्या सुनना और उसका समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का अपनी बस्ती में पहुंचने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि ट्रांसफार्मर एवं सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जनपद सदस्य,सरपंच,उपसरपंच एवं पंचगण तथा बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के भाई-बहन,ग्रामीणजन एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

160 संविदा कर्मियों को मिली नियमित नौकरी, ऊर्जा मंत्री ने किया ऐलान

Newsdesk

सांदीपनी स्कूल में जवानों की कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, बहनों ने मनाया रक्षाबंधन

Newsdesk

तेवर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading