नालियों की सफाई कर बनाई वर्षा जल निकासी की सुगम व्यवस्थाकचरा फेंकने वाले लोगों के विरूद्ध भी की जा रही है चालानी कार्रवाईजबलपुर। शहर में सुगम जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ मैदानी स्तर पर जुटा हुआ है। वर्षा ऋतु के दौरान नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए निगम अमले द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बड़े स्तर पर नाला-नालियों की सफाई और जल निकासी का कार्य निरंतर कराया जा रहा है, जिससे आमजनों को बड़ी राहत मिल रही है।
निगमायुक्त रामप्रकाष अहिरवार ने बताया कि निगम के स्वास्थ्य अमले ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धनवंतरी नगर स्थित साईं कॉलोनी, सिविल लाइन की गोविंद भवन कॉलोनी, गढ़ा बाजार मार्ग स्थित सुभाष नगर सहित शहर के कई प्रमुख और निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नाला-नालियों की व्यवस्था को सुगम बनाया है। वर्षा जल की निर्बाध निकासी सुनिश्चित होने से स्थानीय नागरिकों को राहत मिली है इसके लिए क्षेत्रीय नागरिकों ने निगम प्रषासन की सक्रियता की सराहना की है।
कचरा फेंकने वालों पर चालानी कार्रवाई, स्वच्छता बनाए रखने की अपील
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि शहर की स्वच्छता और सुगम जल निकासी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर कार्य कर रहा है। इसके साथ ही नालियों में कचरा या अवरोधक सामग्री डालकर जल प्रवाह बाधित करने वाले लापरवाह व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिदिन चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। निगमायुक्त ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे नालियों में कचरा न फेंकें और कचरा प्रबंधन में निगम का सहयोग करें, ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और जलभराव से मुक्त रखा जा सके।


