24 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

GCF में मिठाई के डिब्बों में मिले कीड़े और कॉकरोच, कर्मचारियों में भारी आक्रोश, जांच की उठी मांग



जबलपुर। गन कैरिज फैक्ट्री (GCF) में त्योहार के अवसर पर कर्मचारियों को बांटी गई मिठाई के डिब्बों में कीड़े और कॉकरोच मिलने का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से फैक्ट्री कर्मचारियों में भारी रोष और आक्रोश व्याप्त है।

कर्मचारियों को त्योहार की खुशी में दी जाने वाली मिठाई में कीड़े मिलना इंडस्ट्रial कैंटीन की खाद्य गुणवत्ता, स्वच्छता और प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर खड़े गंभीर सवालों को दर्शाता है। कर्मचारियों का आरोप है कि इंडस्ट्रियल कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता और अन्य अनियमितताओं को लेकर पहले भी लगातार शिकायतें आती रही हैं, लेकिन अब त्योहार पर बांटी गई मिठाई में इस तरह की लापरवाही स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ है।

कर्मचारियों के स्वास्थ्य और खान-पान से जुड़े इतने गंभीर मुद्दे पर GCF कार्यसमिति की ओर से अब तक कोई स्पष्ट जवाब या ठोस कार्रवाई न आने से कर्मचारियों की चिंता और बढ़ गई है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रमिक संघ ‘मिले हाथ’ ने GCF प्रशासन से तत्काल निष्पक्ष जांच की मांग की है। संघ ने मांग रखी है कि बांटी गई मिठाई के नमूनों को तुरंत खाद्य गुणवत्ता जांच (फूड टेस्टिंग) के लिए भेजा जाए। इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की जवाबदेही तय कर उन पर सख्त कार्रवाई हो। इंडस्ट्रियल कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और रख-रखाव की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।

श्रमिक संघ ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

पमरे खेलकूद संघ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading