26.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
खेल

दूसरा टेस्ट: अब्बास ने खोला ‘पंजा’, 208 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की दूसरी पारी, पाकिस्तान के सामने 389 रनों का लक्ष्य

लंदन,  इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। मुकाबले के चौथे दिन इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 208 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 389 रनों का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड के लिए चौथे दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 177/7 के स्कोर में सिर्फ 9 रन जोड़ने के बाद डेन लॉरेंस को मोहम्मद अब्बास ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा। लॉरेंस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 70 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। ओली रॉबिन्सन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 8 रन बनाकर आउट हुए। जोश टंग इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे।

वह 12 रन बनाकर रनआउट हुए। इंग्लैंड की तरफ से लॉरेंस की अर्धशतकीय पारी के अलावा, हैरी ब्रूक ने 34 रनों का योगदान दिया है, जबकि एमिलियो ने 31 रनों का योगदान दिया। जो रूट ने 24 रन बनाए। इंग्लैंड ने कुल 388 रनों की बढ़त हासिल करते हुए पाकिस्तान के सामने दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए 389 रनों का लक्ष्य रखा है। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने 180 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में मोहम्मद अब्बास ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 57 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जबकि खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली ने दो-दो विकेट निकाले। पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 290 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी। टीम की तरफ से जॉर्डन कॉक्स (55 रन) और जेमी स्मिथ (61 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि, इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 110 रन बनाकर सिमट गई थी। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट को एक पारी और 103 रनों से जीता था। –

अन्य ख़बरें

ज्यादा से ज्यादा नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है: राजीव शुक्ला

Newsdesk

हॉकी के जादूगर ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सीएम योगी सहित कई मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Newsdesk

एशियन गेम्स में पदक का रंग बदलना चाहती हूं: सीमा कालीरमन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading