23.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बाइक-ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, युवती की मौत; हादसे में 6 घायल, तीन की हालत गंभीर



जबलपुर। सिहोरा-मझौली रोड पर दर्शनी गांव के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा दोपहर करीब 2 बजे पान बरेजा के पास हुआ। मोटरसाइकिल सिहोरा से मझौली की ओर जा रही थी, जबकि ई-रिक्शा मझौली से सिहोरा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की सीधी भिड़ंत हो गई।

टक्कर के बाद सड़क पर पड़े रहे घायल

टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा में सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए घायलों को जननी और निजी एंबुलेंस की मदद से सिहोरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने पोंडा निवासी 21 वर्षीय प्रीति कोल को मृत घोषित कर दिया।


सिर और पैरों में आई गंभीर चोटें

हादसे में सुधा रावत (18), जानकी रावत (19), नेहा कोल (26), सुखवंती बाई कोल (55), दुर्गा कोल (7) और अभि कोल (6) समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों के सिर और पैरों में चोटें आई हैं। राजकुमार कोल (35), अनुराग (11) और शुभम कोल (40) की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार सिहोरा अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों वाहनों की स्थिति और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।

अन्य ख़बरें

एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Newsdesk

मेडिकल कैश घोटाला: तीन तत्कालीन वित्तीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर गहरा संशय

Newsdesk

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर, परिजन गए थे रिश्तेदारी में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading