23.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
खेल

विमेंस टी20 एशिया कप में भारत ने इतिहास रचा, ‘पावरप्ले’ में कभी न हुआ था ऐसा

दुबई, 30 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने ‘विमेंस एशिया कप 2026’ में थाईलैंड के विरुद्ध रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। भारत विमेंस टी20 एशिया कप के शुरुआती 6 ओवरों में 60 रनों का आंकड़ा छूने वाला पहला देश बन गया है। भारत ने रविवार को थाईलैंड के विरुद्ध शुरुआती 6 ओवरों के खेल में 1 विकेट खोकर 65 रन बनाए। इसी के साथ उसने अपने पिछले रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। टीम इंडिया ने साल 2022 में बांग्लादेश के विरुद्ध विमेंस एशिया कप के मुकाबल में पावरप्ले के खेल तक बगैर कोई विकेट गंवाए 59 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर श्रीलंकाई टीम है, जिसने साल 2026 में यूएई के विरुद्ध शुरुआती 6 ओवरों में 58/1 का स्कोर खड़ा किया था। भारत इस लिस्ट में चौथे और पांचवें पायदान पर भी है। टीम इंडिया ने साल 2024 में पाकिस्तान के विरुद्ध 6 ओवरों में बगैर कोई विकेट गंवाए 57 रन बनाए थे। साल 2024 में ही भारतीय महिला टीम ने यूएई के विरुद्ध पावरप्ले के खेल तक 3 विकेट खोकर 56 रन जुटा लिए थे। रविवार को दुबई में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सूजी बेट्स को पीछे छोड़ते हुए विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रनों के मामले मे दूसरा पायदान हासिल कर लिया है। मंधाना 10,756 रन के साथ दूसरे पायदान पर हैं, जबकि मिताली राज 10,868 रन के साथ शीर्ष पर हैं।

अन्य ख़बरें

ज्यादा से ज्यादा नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है: राजीव शुक्ला

Newsdesk

दूसरा टेस्ट: अब्बास ने खोला ‘पंजा’, 208 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की दूसरी पारी, पाकिस्तान के सामने 389 रनों का लक्ष्य

Newsdesk

हॉकी के जादूगर ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सीएम योगी सहित कई मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading