23.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

132 केवी पोलोग्राउंड सबस्टेशन के 60 वर्ष पूरे, मालवा के विकास का रहा आधार



जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के इंदौर स्थित 132 केवी पोलोग्राउंड (चंबल) एक्स्ट्रा हाई टेंशन सबस्टेशन ने स्थापना के 60 वर्ष पूरे कर लिए हैं। 30 अगस्त 1966 को ऊर्जीकृत हुआ यह सबस्टेशन मालवा के औद्योगिक, व्यापारिक और शहरी विकास की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। यह मालवा का दूसरा और मध्यप्रदेश का पांचवां सबसे पुराना एक्स्ट्रा हाई टेंशन सबस्टेशन है।
इंदौर की शुरुआती कपड़ा मिलों को भी इसी सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति की जाती थी। स्थापना के समय 10 एमवीए क्षमता और दो 33 केवी फीडरों से शुरू हुए सबस्टेशन में वर्तमान में तीन पावर ट्रांसफार्मर हैं और क्षमता बढ़कर 176 एमवीए हो चुकी है। अब 16 फीडरों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों को विद्युत पारेषण किया जा रहा है।
सबस्टेशन में समय-समय पर उपकरणों, नियंत्रण और सुरक्षा प्रणालियों का उन्नयन किया गया। 33 केवी फीडरों के क्रॉसिंग नेटवर्क को भूमिगत केबल प्रणाली में बदलने से विश्वसनीयता और सुरक्षा बढ़ी है।
सबस्टेशन का पहला 10 एमवीए ट्रांसफार्मर जापान की हिताची कंपनी ने बनाया था, जिसे समुद्री मार्ग से मुंबई और फिर सड़क मार्ग से इंदौर लाया गया था। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इसे प्रदेश की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने उपलब्धि का श्रेय अभियंताओं और तकनीकी कर्मचारियों को दिया।

अन्य ख़बरें

एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Newsdesk

मेडिकल कैश घोटाला: तीन तत्कालीन वित्तीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर गहरा संशय

Newsdesk

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर, परिजन गए थे रिश्तेदारी में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading