..!
जबलपुर। अधारताल थानान्तर्गत कंचनपुर साहिल बिहुनिया के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। साहिल के घर में चोरी की वारदात उस वक्त हुई है जब माता-पिता रिश्तेदारी में गए थे। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसने जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
अधारताल पुलिस ने बताया कि न्यू कंचनपुर में रहने वाले साहिल बिहुनिया के माता व पिता घर में ताला लगाकर मामा के घर पनेहरा मामा के घर चले गए। इस दौरान घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने आलमारी के लॉकर से सोने का 1 हार, 1 चैन, 2 अंगूठी, 2 लोंग, 1 लाकेट, चांदी की बाल मेंहदी, 2 पायल, कंगन, हाथ की मेंहदी तथा नगदी रूपये चोरी कर ले गए। रात दस बजे के लगभग परिजन घर आए तो देखा कि बाहर के दरवाजा का ताला टूटा पड़ा है, अंदर रखी आलमारी के जेवर गायब है, गृहस्थी का सारा सामान बिखरा पड़ा है। साहिल के घर में चोरी की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने घटना को लेकर आक्रोश जताया, लोगों का कहना था कि पुलिस का पहरा न होने से चोरों के हौसले बुलंद है। इसके पहले भी चोरी की वारदातें हुई है लेकिन वारदातें न पकड़े जाने से चोरों के हौसले बुलंद है। पुलिस ने मामले में संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।


