26.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नर्मदा में डूबे 10 साल के लकी का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं

पिता का शव मिला, बेटे की तलाश बंद
जबलपुर। नर्मदा नदी के भड़पुरा घाट पर 26 अगस्त को पिता के साथ डूबे 10 वर्षीय लकी पाटिल का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। चरगवां थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कई दिनों तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने घटनास्थल से लेकर नरसिंहपुर जिले के झांसीघाट तक लकी की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को लगातार पांच दिन की तलाश के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया।

हालांकि, पुलिस ने नरसिंहपुर जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि बरगी बांध के गेट खुले होने के कारण नर्मदा नदी में तेज बहाव है और लकी पानी के बहाव के साथ नरसिंहपुर की ओर बह गया होगा।

बेटे को बचाने नदी में उतरे पिता भी डूबे

महाराष्ट्र के जलगांव निवासी गणेश पाटिल अपनी पत्नी रवीना और दो बेटों विराट व लकी के साथ चरगवां स्थित सुनील महाराज के आश्रम आए थे। उनके साथ गांव के करीब 10 से 15 अन्य लोग भी थे।

26 अगस्त को लकी कुछ बच्चों के साथ भड़पुरा घाट पर नर्मदा नदी में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। बेटे को डूबता देख पास खड़े पिता गणेश पाटिल उसे बचाने के लिए नदी में आगे बढ़े, लेकिन बेटे को बचाने की कोशिश में वह भी तेज बहाव की चपेट में आ गए।

अन्य ख़बरें

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

Newsdesk

48 घंटे में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी चलने योग्य : महापौर
वर्षा ऋतु के बाद 7 दिन

Newsdesk

महापौर के निर्देश पर एम.आई.सी. सदस्य ने संभाग में ली बैठक*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading