26.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर

युवक की मौके पर मौत; 15 वर्षीय किशोर घायल
जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ाघाट और गाड़ाघाट टपरिया के बीच मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका 15 वर्षीय छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, गाड़ाघाट टपरिया निवासी नवल मल्लाह (सिंह) अपने छोटे भाई राहुल मल्लाह (15) के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। टपरिया मोड़ के पास खेत के सामने पहुंचते ही सामने से आ रहे अनियंत्रित लोडिंग ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नवल के सिर में गंभीर चोट आई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे में राहुल के दाहिने पैर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे तत्काल पाटन अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया।
ऑटो जब्त, चालक हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही पाटन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त लोडिंग ऑटो को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। सब-इंस्पेक्टर अरविंद सिंह के अनुसार, हादसे में नवल सिंह की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है, जबकि राहुल को पैर में चोट आई है। पुलिस ने मामला जांच में लेकर चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

Newsdesk

48 घंटे में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी चलने योग्य : महापौर
वर्षा ऋतु के बाद 7 दिन

Newsdesk

महापौर के निर्देश पर एम.आई.सी. सदस्य ने संभाग में ली बैठक*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading