September 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जर्जर सड़कों को चिन्हित कर ठीक कराएं: कलेक्टर



समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा में दिए निर्देश
जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में डीएफओ पुनीत सोनकर और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सिंह ने जर्जर एवं खराब सड़कों को तत्काल चिह्नित कर सुधार कार्य कराने तथा हाइवे पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को सुरक्षित रूप से नवनिर्मित गौशालाओं में पहुँचाने के निर्देश दिए।
बैठक में पीएम किसान सम्मान निधि और समग्र ई-केवाईसी की पेंडेंसी का त्वरित निराकरण करने तथा लोक सेवा गारंटी के लंबित आवेदनों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करने पर बल दिया। खाद्य विभाग को आदिवासी छात्रावासों, आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में खाद्यान्न का समय पर उठाव व वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। संबल योजना के तहत 100 दिनों से अधिक समय से लंबित अनुग्रह सहायता प्रकरणों का त्वरित समाधान करने को कहा।

इसके अतिरिक्‍त ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, गौशालाओं में बिजली लाइन शिफ्टिंग, सीएम हेल्पलाइन की पुरानी शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निवारण और आगामी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। उन्‍होंने जनजातीय कार्य, मत्स्य पालन और माइक्रो फूड प्रोसेसिंग योजनाओं के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिये।

अन्य ख़बरें

गांवों को विवाद विहीन बनाने की ओर एक सार्थक पहल

Newsdesk

भेड़ाघाट में हेलीपैड बनने का रास्ता साफ

Newsdesk

बरगी बांध का जलस्तर 421.65 मीटर पर, 91.57% भरा जलाशय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading