25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
खेल

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित की, लाबुशेन बाहर

नई दिल्ली,  खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं दी है। लाबुशेन लंबे समय से किसी भी फॉर्मेट में रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लाबुशेन का पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। पाकिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में लाबुशेन ने मात्र 24 रन बनाए, जबकि जून में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक आया था। बांग्लादेश के खिलाफ हाल में संपन्न 2 टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में भी लाबुशेन का बल्ला शांत रहा। लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे लाबुशेन को टीम से ड्रॉप करने का फैसला अगले वनडे विश्व कप की तैयारियों को देखते हुए किया गया है। मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की वनडे टीम में वापसी और युवाओं को मौका देने के इरादे ने लाबुशेन राह मुश्किल की है। चयनकर्ताओं ने युवाओं को मौका देने का फैसला किया है। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज जोएल डेविस को मौका दिया गया है, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करने वाले ओली पीक भी टीम में जगह बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। पैट कमिंस और मिशेल मार्श को सिर्फ दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए चुना गया। कमिंस जिम्बाब्वे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। जोश हेजलवुड दोनों सीरीज का हिस्सा हैं।

अन्य ख़बरें

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया

Newsdesk

दूसरा टेस्ट: पाकिस्तान को 194 रन से मात देकर इंग्लैंड ने सीरीज पर जमाया कब्जा, रॉबिन्सन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

Newsdesk

विमेंस टी20 एशिया कप में भारत ने इतिहास रचा, ‘पावरप्ले’ में कभी न हुआ था ऐसा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading