September 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुड

यूएस टूर से पहले मां दुलारी से मिले अनुपम खेर, शेयर किया इमोशनल वीडियो

मुंबई, अभिनेता अनुपम खेर फिल्मों से लेकर रंगमंच तक के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। अभिनेता जल्द ही अपने लोकप्रिय नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ के लिए यूएस और कनाडा जा रहे हैं। अभिनेता ने बताया कि यूएस जाने से पहले उन्होंने अपनी मां दुलारी के साथ कुछ समय बिताया। मां के साथ बिताए गए यादगार पल को अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें मां दुलारी, भाई राजू और भाभी रीना नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने अपनी इस पोस्ट के जरिए इस बात पर जोर दिया कि जैसे-जैसे लोग जिंदगी के एक पड़ाव पर पहुंचते हैं, वे अक्सर अपने बचपन की यादों में खो जाते हैं।

अभिनेता ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “अपने नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ के लिए अमेरिका और कनाडा जा रहा हूं। दो महीने से पहले वापसी नहीं होगी, इसलिए सोचा मां को हंसते-हंसाते अलविदा कह दूं लेकिन मां के साथ कश्मीरी भाषा में बातचीत कहां से शुरू होकर कहां पहुंच जाएगी, इसका कोई भरोसा नहीं।”उन्होंने आखिरी में लिखा, “यही तो एक साधारण घर की असाधारण खूबसूरती है। एक साथ कई बातें, आवाजें, सफाइयां, थोड़ी हंसी, पुरानी यादें और ढेर सारा प्यार।”

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading