May 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आप्रवासी मजदूरों का पलायन रेलवे स्टेशन पर भीड़

जबलपुर 17 अप्रैल | जिले में और देश में लॉक डाउन की वजह से, एक बार फिर मजदूरों की मजदूरी प्रभावित हुई है। छोटे-मोटे काम करने वाले लोगों के व्यापार बंद होने की कगार पर है। कारखानों और दुकानों में काम करने वालों की, मजबूरी भी बंद हो गई है। यही वजह है ,अब प्रवासी मजदूर अपने अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। जिले के कामगार और मजदूर भी अपने गृह नगर जाने के लिए निकल पड़े हैं। तो दूसरे शहरों से अपने घरों की ओर जा रहे। प्रवासी मजदूर भी स्टेशन पर डेरा डाले हुए है।प्रवासी मजदूरों को किसी भी तरह अपने घरों तक पहुंचने की जल्दी है। पिछली बार जिस तरह वह परेशान हुए थे। और लॉकडाउन के दौरान बमुश्किल अपने घरों तक पहुंचे थे। इस बार कोई भी उस परेशानी को दोबारा नहीं झेलना चाहता। इस बार सभी समय पर अपने घरों की तरफ निकल चुके हैं। और सब अपने गृह नगर पहुंचना चाहते हैं। यही वजह है, जबलपुर रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भीड़ देखी जा रही है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर क्रूज हादसा: पीएम मोदी ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए की अनुग्रह राशि की घोषणा

Newsdesk

बरगी क्रूज हादसे से जुड़ी वायरल फोटो पर प्रशासन की सफाई, कलेक्टर जबलपुर ने बताया, तस्वीर का हादसे से कोई संबंध नहीं

Newsdesk

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading