नई दिल्ली, भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता भगवान बलराम की जयंती और पावन हलछठ पर्व के अवसर पर कई नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भगवान बलराम जयंती और हलछठ पर्व की बधाई देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “भगवान बलराम के आदर्शों और कृषक जीवन के प्रति उनकी परायणता से प्रेरित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ मध्य प्रदेश के अन्नदाता किसानों के सम्मान, सशक्तिकरण और समृद्धि का उत्सव है। परंपरागत कृषि ज्ञान और आधुनिक तकनीकों के समन्वय से यह महोत्सव किसानों को नई संभावनाओं से जोड़ते हुए समृद्ध और सशक्त कृषि व्यवस्था के निर्माण का संकल्प है।”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पोस्ट किया, “समस्त देश और प्रदेशवासियों को शक्ति व पराक्रम के प्रतीक, भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता भगवान बलराम की जयंती और पावन हलछठ पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। हलधर भगवान बलराम का जीवन शक्ति, श्रम, कृषि और धर्म के प्रति समर्पण का संदेश देता है। यह पावन पर्व हमें अन्नदाता किसानों के परिश्रम के प्रति कृतज्ञता और प्रकृति के संरक्षण का भाव भी सिखाता है।” उन्होंने आगे लिखा, “भगवान बलराम की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो व अन्नदाता किसानों के खेत सदैव उन्नति और समृद्धि से लहलहाते रहें, यही मंगलकामना है।”
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा, “शौर्य, पराक्रम और शक्ति के प्रतीक भगवान बलराम के जन्मोत्सव हलषष्ठी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बलराम की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का वास हो।” बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पोस्ट किया, “अन्नदाता किसानों के आराध्यदेव और भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता हलधर भगवान बलराम की जयंती और पावन पर्व हलछठ की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। भगवान बलराम की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए व हमारे अन्नदाता किसान सदैव समृद्ध और खुशहाल रहें।”


