September 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनसम्पर्क विचार मंच ने ब्रजमोहन तिवारी को सेवानिवृत्त‍ि के अवसर पर दी विदाई

जबलपुर। जनसम्पर्क विचार मंच (जेवीएम) की ओर से एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी में कार्यरत ब्रजमोहन तिवारी को सेवानिवृत्त‍ि के अवसर पर विदाई दी गई। उल्लेखनीय है कि ब्रजमोहन तिवारी ने 37 वर्षों तक कर्त्तव्यपरायणता व निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाया। 
इस अवसर पर जनसम्पर्क विचार मंच के अध्यक्ष राकेश पाठक व  उपाध्यक्ष कमलेश पटेरिया ने सेवानिवृत्त होने वाले ब्रजमोहन तिवारी के सेवाकाल और उनके उत्कृष्ट आचरण व व्यवहार का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने सेवाकाल में अनेक प्रतिमान स्थापित करके नए कार्मिकों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर जनसम्पर्क विचार मंच की ओर से ब्रजमोहन तिवारी को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। 

सेवानिवृत्त हुए ब्रजमोहन तिवारी ने कहा कि उनके लगभग साढ़े तीन दशक के सफल कार्यकाल में वरिष्ठ अध‍िकारियों का मार्गदर्शन और साथ‍ियों का सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि सहकर्मियों के सहयोग व आपसी सामंजस्य से वे तमाम कठिनाइयों को पार करने में सफल हुए। ब्रजमोहन तिवारी ने जनसम्पर्क विचार मंच के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सदस्यों ने विदाई के वक्त जो सद्भाव दिखाया है वह अविस्मरणीय है।

इस अवसर पर जनसम्पर्क विचार मंच के सदस्य कृष्ण कुमार शर्मा, वसंत अगस्ती, नीलेन्द्र कुमार जैन, सुबोध धांडे, संजय शुक्ल, गोविन्द दास यादव, शंकर‍ सिंह राजपूत, मनोज कुमरे, शुभम बरमैया, प्रतिभा सेन, न‍िधि बंसोड़‍, आरबी रघुवंशी, रमेश वर्मा, रावेन्द्र वर्मा, रोहित कुशवाहा, अजय धाबर्डे व पंकज स्वामी उपस्थि‍त थे।

अन्य ख़बरें

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल

Newsdesk

बरगी बांध में 96.46% जलभराव, 13 गेट खुले; नर्मदा में 4012 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा

Newsdesk

थैलेसीमिया व सिकलसेल पीड़ितों की मदद के लिए किया रक्तदान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading