September 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दादाभाई नौरोजी की जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

नई दिल्ली, महान स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय राजनीति के ‘ग्रैंड ओल्ड मैन’ दादाभाई नौरोजी जी की जयंती पर शुक्रवार को देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी दादाभाई नौरोजी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें प्रखर शिक्षाविद् और समाज सुधारक बताते हुए नमन किया। उन्होंने कहा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक दादाभाई नौरोजी जी की जयंती पर कोटिशः नमन।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दादाभाई नौरोजी के आर्थिक चिंतन को याद किया। उन्होंने कहा, “भारतीय राजनीति के ‘ग्रैंड ओल्ड मैन’, महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात शिक्षाविद एवं राष्ट्रवादी विचारक दादाभाई नौरोजी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् व समाज सुधारक दादाभाई नौरोजी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।”

भाजपा विधायक मुकेश शर्मा ने कहा, “महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रवादी विचारक दादाभाई नौरोजी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र अभिवादन! राष्ट्र की स्वतंत्रता और जनसेवा के लिए उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।”

भाजपा नेता भगवानदास सबनानी ने कहा कि भारतीय राजनीति के ‘ग्रैंड ओल्ड मैन’, महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात शिक्षाविद एवं राष्ट्रवादी विचारक दादाभाई नौरोजी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

Newsdesk

राष्ट्रपति मुर्मु 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से करेंगी सम्मानित

Newsdesk

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इसरो वैज्ञानिकों को बधाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading