September 5, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुड

तापसी पन्नू एक ही जैसे किरदारों से झल्लाईं, बोलीं- अब मुझ पर जरा रहम कर लो

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने पिंक, हसीन दिलरुबा, अस्सी और थप्पड़ जैसी थ्रिलर व ड्रामा फिल्मों में एक से बढ़कर एक गंभीर भूमिकाएं निभाई हैं। पर्दे पर मुश्किल परिस्थितियों से जूझती महिलाओं के दमदार किरदार निभाने के बाद अब तापसी इन गंभीर किरदारों से ब्रेक लेना चाहती हैं। अपनी फिल्म गांधारी के प्रचार के बीच तापसी ने इच्छा जताई है कि वो अब पर्दे पर कुछ हल्का-फुल्का, मजेदार और एक बेहतरीन रोमांटिक-कॉमेडी काम करना चाहती हैं।
तापसी पन्नू ने कहा कि ऐसा नहीं है कि वो हल्की-फुल्की फिल्में नहीं करना चाहतीं।वो तो बस निर्देशकों का इंतजार कर रही हैं कि वे उनकी पुरानी छवि से बाहर सोचें।तापसी ने कहा, कृपया लोगों से कहिए कि मुझ पर थोड़ा रहम करें और कुछ हल्का-फुल्का ऑफर करें। मैं खुद भी पर्दे पर एक बेहतरीन रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म करने के लिए बेहद उत्सुक हूं।तापसी का मानना है कि जब कोई कलाकार किसी खास जॉनर में सफल हो जाता है तो इंडस्ट्री उसे उसी सांचे में ढालने में ही सहज महसूस करने लगती है।
उन्होंने कहा, हमारी इंडस्ट्री में रचनात्मक सोच की थोड़ी कमी है। जब निर्माता देखते हैं कि कोई एक्टर किसी खास तरह के रोल या जॉनर में अच्छा कर रहा है तो वे एक ही ढर्रे पर चलते है और उसे बार-बार उसी तरह की दुनिया में कास्ट करते रहते हैं।
तापसी ने बताया कि उन्होंने टाइपकास्ट होने से बचने के लिए सोच-समझकर कदम उठाया है।एक ही तरह के किरदारों से दूरी बनाने के लिए अभिनेत्री कई जांच-पड़ताल वाली और मारधाड़ वाली फिल्में ठुकरा दी।
तापसी के मुताबिक, नाम शबाना और बेबी के बाद से लेकर अब तक उन्हें अनगिनत एक्शन और क्राइम एक्शन थ्रिलर फिल्मों के प्रस्ताव मिले, लेकिन उन्होंने उन सभी को ठुकरा दिया ताकि वो बार-बार पर्दे पर एक जैसा काम न दोहराएं।तापसी ने आगे कहा कि ऐसा लगता है जैसे इंडस्ट्री में रचनात्मक कंगाली आ गई है, जहां लोग किसी एक्टर को अलग रूपों में सोच ही नहीं पाते।उन्होंने कहा, अगर आप किसी को एक अच्छा कलाकार मानते हैं तो उस पर भरोसा भी जताइए कि वो अपनी अभिनय क्षमता का विस्तार दिखा सके।तापसी के अनुसार, निर्माताओं को कलाकारों को हर तरह के किरदारों में आजमाने की हिम्मत दिखानी चाहिए।

 

अन्य ख़बरें

मोहनलाल की फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रूस-यूक्रेन जंग पर आधारित होगी कहानी

Newsdesk

श्रीकृष्ण से मिली सीख पर बोलीं सोनाक्षी बत्रा, ‘भगवान ने कई भूमिकाएं निभाईं, फिर भी खुद को नहीं खोया

Newsdesk

बॉलीवुड से साउथ तक… इन एक्टर्स ने पर्दे पर निभाया श्रीकृष्ण का किरदार,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading