25.5 C
Jabalpur
September 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

डुमना में रोपे 5 हजार पौधे, जबलपुर में 11 लाख पौधरोपण का लक्ष्य

जबलपुर। शासन के महत्वाकांक्षी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से डुमना नेचर पार्क एवं आसपास के क्षेत्रों में 5 हजार पौधों का वृहद पौधरोपण किया गया। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार की मौजूदगी में उद्यान विभाग की टीम और निगम अधिकारियों-कर्मचारियों ने देशी फलदार एवं छायादार पौधे रोपे।
इस अवसर पर निगमायुक्त ने कहा कि जबलपुर को हरा-भरा बनाने के लिए नगर निगम एवं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के नेतृत्व में 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने उद्यान विभाग की टीम को निर्देश दिए कि पौधों का रोपण निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए और रोपे गए पौधों की देखभाल भी सुनिश्चित की जाए।
निगमायुक्त ने नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने जीवन के प्रत्येक शुभ अवसर को यादगार बनाने के लिए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाएं और उसके संरक्षण का संकल्प लें। कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोगों और बच्चों से उन्होंने स्नेहपूर्वक बातचीत की तथा उन्हें जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।
पौधरोपण के बाद निगमायुक्त ने मालगोदाम क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र की स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, सौरभ मिश्रा, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, शिवांगी महाजन, उद्यान अधिकारी मनीष तड़से, स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

कृष्ण जन्माष्टमी पर बैगा हितग्राही ग्यारसी बाई को मिली दुधारू भैंस

Newsdesk

वनांचल के मरीजों के लिए मदद का हाथ, लांजी अस्पताल में समाजसेवियों की सेवा जारी

Newsdesk

भालूमाड़ा-कोतमा सड़क पर ‘मौत के गड्ढों’ से मिलेगी राहत, 3 माह में बनेगी 4 किमी सीसी रोड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading